जोधपुर

पड़ोसी युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, नाबालिग गर्भवती

- गर्भवती होने पर पता लगने पर परिजन को शोषण का पता लगा, पड़ोसी युवकों की नापाक हरकत सामने आई
less than 1 minute read
Aug 27, 2023
पड़ोसी युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, नाबालिग गर्भवती
पड़ोसी युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार, नाबालिग गर्भवती

फलोदी.
नवसृजित फलोदी जिले में दो युवकों ने पड़ोसी नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के साथ एक साल तक देह शोषण किया। जिससे पीडि़ता गर्भवती हो गई। इससे परिजन को पता लगा तो थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक बलात्कार व देह शोषण करने पर बलात्कार और पोक्सो की धाराओं में दो पड़ोसी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है कि एक साल पहले एक युवक ने अकेली नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार किया था। बदनाम करने की धमकियां देकर वह उसका देह शोषण करता रहा। इस बीच, चार-पांच माह पहले दूसरा आरोपी भी नाबालिग के घर में घुसा और अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया था। दोनों युवक उसका देह शोषण करने लगे थे। इससे वह गर्भवती हो गई। इस बारे में घरवालों को पता लगा तो घबरा गए। इत्मिनान से पूछने पर पीडि़ता ने दोनों युवकों की हरकत बताई। दादी के साथ पीडि़ता थाने पहुंची। दादी ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

Published on:
27 Aug 2023 01:00 am