
जोधपुर/लोहावट। जोधपुर जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के भीमसागर गांव में मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। घर में अकेली नाबालिक लडक़ी के साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि भीमसागर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 25 फरवरी को वह अपने परिवार सहित रिश्तेदारों के यहां गया हुआ था।
घर पर अकेली थी लडक़ी
पिता ने बताया कि घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। दोपहर में उसका एक रिश्तेदार एक अन्य रिश्तेदार के साथ उसके घर आया। उसकी पुत्री को घर में अकेली देखकर दोनों की नियत बिगड़ गई। दोनों ने पुत्री के मुंह पर पट्टी बांधी और दोनों ने उसकी पुत्री से बलात्कार किया। बाद में उसकी पुत्री को किसी को बताने पर उसको एवं उसके पिता व छोटे भाई को व परिवार को जिंदा जलाने व घर में आग लगाने की धमकी दी व डराया धमकाया। उसके वापस घर आने के दौरान उसकी पुत्री डरी हुई तथा गुमसुम थी। बाद में उसने सारी घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने यह मामला सामूहिक बलात्कार व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ की। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक पारस सोनी कर रहे है।
ये भी पढ़ें :-
होस्टल में 17 साल की नाबालिग ने आत्महत्या
भरतपुर के नदबई थाना इलाके में एक नाबालिग लडक़ी ने एक स्कूल के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। ये होस्टल एक कांग्रेस के नेता का है जो कि नदबई से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। नाबालिग के शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलते ही नदबई थाना पुलिस मोर्चरी पर पहुँची और बच्ची के परिजनों को बुलवाया गया।
दरअसल अंकित नाम की लडक़ी जिसकी उम्र करीब 17 साल थी वह धोरोना गाँव की रहने वाली थी। अंकिता कक्षा 6 में कला मंदिर स्कूल में पढ़ती थी और स्कूल के हॉस्टल में रहा करती थी। लेकिन अचानक उसने आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस घटना के बारे में स्कूल के प्रशाशन को पता लगा वैसे ही वह अंकिता को केकर भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल पहुँचे। लेकिन डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। बच्ची के चाचा ने बताया कि करीब 07 साल से अंकिता नदबई के कला मंदिर स्कूल में रहती थी और स्कूल के हॉस्टल में रहती है। वह 12वी कक्षा में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि बच्ची से 24 तारीख को बात हुई लेकिन उसने इस दौरान परिजनों को कुछ नहीं बताया जिससे पता लगे कि वह परेशान है।