जोधपुर

संडे बोल- जोधपुर शहर की गलियों में सफाई की व्यवस्था कैसी है

शहर में बिखरी सफाई व्यवस्था से हर कोई परेशान है। हर गली मोहल्ले, चौराहे पर खराब हुई हैं। सफाई व्यवस्था को सुधारने में प्रशासन के साथ साथ आमजन को जिम्मेदारी भी अपने शहर को साफ रखने की जरुरत समझनी होगी।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

जोधपुर। शहर में बिखरी सफाई व्यवस्था से हर कोई परेशान है। हर गली मोहल्ले, चौराहे पर खराब हुई हैं। सफाई व्यवस्था को सुधारने में प्रशासन के साथ साथ आमजन को जिम्मेदारी भी अपने शहर को साफ रखने की जरुरत समझनी होगी। लोगों को अपनी आदतें बदलनी होंगी। व्यवस्था को सुधारने के लिए खुद को आगे आना होगा। कचरा संग्रहण के लिए आने वाली गाड़ियों में ही कचरे को डाला जाए।

शहर की गलियों में सफाई तो होती हैं, लेकिन ढंग से नहीं होती। आधा कचरा तो सफाईकर्मी नालियों में डाल देते हैं। लोगों को खुद नालियों से कचरा निकालना पड़ता हैं।

ये भी पढ़ें

Dausa Murder: जंगल में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या, बीच रास्ते किया अपहरण, कई थानों की पुलिस पहुंची

  • गोपाल अरोड़ा

शहर के चुनिंदा क्षेत्रों को छोड़कर गलियों में सफाई व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। आमजन व दुकानदारों में नागरिक बोध की कमी है। सफाई कर्मचारी सुबह गंदगी साफ करते हैं और शाम तक हालात 'जस के तस' हो जाते हैं।

  • राकेश विश्नोई

समय-समय पर आने वाली कचरा संग्रहण की गाड़ियों में कचरा डालने से गलियों मोहल्ले में गंदगी नहीं होगी। इससे आमजन के साथ साथ प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में काफी आसानी होगी।​

  • प्रतिभा जैन

मिल्कमैन कॉलोनी के हालात ऐसे ही है। आम नागरिक परेशान हो चुका है। सफाई समस्या के समाधान को लेकर कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।

  • देवी सिंह

हर जगह यही हालात है। सरकार आती है जाती नए नियम बनते हैं, लेकिन इसका समाधान तभी होगा जब आमजन खुद इसके लिए आगे आएंगे।

  • शौकत अली

लोग जागरूक है, लेकिन फिर भी इस तरह की हरकत करके समस्या में डालते है। इससे परेशान होकर सफाईकर्मी भी जहां सुविधा मिलती उस हिसाब से सफाई करके चले जाते हैं।

  • विनायक

अगले सप्ताह का सवाल
क्या हमारे शहर में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं? अपनी प्रतिक्रिया फोटो सहित हमें इस नम्बर पर उपलब्ध करवाएं। 9672999227

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime : पति को छोड़ दोबारा प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पति ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Also Read
View All

अगली खबर