जोधपुर

ओढऩे से फंदा बनाकर दी जान

ओढऩे से फंदा बनाकर दी जान
less than 1 minute read
Aug 19, 2021
ओढऩे से फंदा बनाकर दी जान
ओढऩे से फंदा बनाकर दी जान

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार अपराह्न ओढऩे के फंदे से लटककर जान दे दी।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी के अनुसार भीड़ भजन बालाजी मंदिर के नीचे निवासी पुखराज (52) पुत्र भैराराम प्रजापत दोपहर 12.30 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। अपराह्न 3.30 बजे परिजन ने उसे कमरे में ओढऩे के फंदे पर लटका पाया। परिजन फंदा काटकर उसे एमडीएम अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

युवक ने खुदकुशी की
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत मिल्कमैन कॉलोनी गली-12 स्थित मकान में मृदुल (26) पुत्र रमेश चोपड़ा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक कई दिनों से मानसिक तनाव में था। उसका इलाज भी चल रहा था।

अडाण पर लटका मिला श्रमिक
उधर, बोरानाडा थानान्तर्गत सालावास स्थित टैक्सटाइल फैक्ट्री में अडाण पर फंदे से लटककर एक श्रमिक ने जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर में बींजराड़ थानान्तर्गत राठौड़ा का तला निवासी जयराम मेघवाल को अन्य श्रमिकों ने फंदे से लटका पाया।

Published on:
19 Aug 2021 12:52 am