जोधपुर

अपहरण व बलात्कार के बाद बालिका की हत्या

- ननिहाल से शव लाकर आनन-फानन में दफन करवाया, अब रिश्ते में मामा पर एफआइआर
1 minute read
Aug 12, 2020
अपहरण व बलात्कार के बाद बालिका की हत्या
अपहरण व बलात्कार के बाद बालिका की हत्या

जोधपुर
बाड़मेर जिले में मण्डली थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका का अपहरण के बाद रिश्ते में मामा ने बलात्कार कर हत्या के बाद शव को दफन करवा दिया। तीन दिन बाद बलात्कार का पता लगने पर पिता ने मण्डली थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कराया। अब दफन शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला पांच-छह माह से एक पुत्र व दो पुत्रियों के साथ मंडली थाना क्षेत्र में पीहर में रह रही थी। गत सात अगस्त की रात कुछ व्यक्ति उसकी सात वषीय पुत्री को पकड़कर गांव में एक स्थान पर ले गए, जहां पार्टी कर रहे रिश्ते में मामा ने उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। शव को रात में ही घर के पास लाकर छोड़ दिया गया था। आठ अगस्त की सुबह परिजन को मृत्यु का पता लगा। वे बालिका का शव झंवर थाना क्षेत्र में गांव लेकर आए और पिता व अन्य परिजन को खून की दस्त व उल्टियां होने से मृत्यु होना बताकर तुरत-फुरत में शव दफन करवा दिया।
अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाने के दौरान घर की महिलाओं ने बच्ची के शरीर पर चोट, खरोंच देखी। बालिका के साथ बलात्कार का अंदेशा हुआ। शव दफनाने के बाद महिलाओं ने पिता को अवगत कराया। उन्होंने मंगलवार को रिश्ते में साले के खिलाफ मण्डली थाने में अपहरण, बलात्कार, हत्या व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया।

अंधेरा होने से पुलिस तैनात, आज निकाला जाएगा शव
बालिका के पिता की तरफ से एफआइआर दर्ज होने के बाद मण्डली व झंवर थाना पुलिस शाम को शव दफनाने वाले स्थान पहुंची, लेकिन तब तक अंधेरा हो चुका था। दोनों थानों से एक-एक कांस्टेबल तैनात किया गया है। संभवत: बुधवार को एसडीएम से अनुमति लेकर बालिका का शव बाहर निकलवाकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Published on:
12 Aug 2020 06:45 am