जोधपुर

डॉ. कृति भारती को वैश्विक मानवाधिकार अवार्ड

जोधपुर की समाजसेविका ( social worker ) डॉ. कृति भारती ( Kriti Bharti ) को ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आबू रोड में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन ( Global Summit ) में वैश्विक मानवाधिकार संरक्षण अवॉर्ड ( Global Human Rights Award ) से सम्मानित किया गया।  
less than 1 minute read
Sep 30, 2019
डॉ. कृति भारती को वैश्विक मानवाधिकार अवार्ड
डॉ. कृति भारती को वैश्विक मानवाधिकार अवार्ड

जोधपुर. ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन आबू रोड में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन ( Global Summit ) में जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती ( Kriti Bharti ) को वैश्विक मानवाधिकार संरक्षण अवॉर्ड ( Global Human Rights Award ) से नवाजा गया। केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने उन्हें सम्मानित किया।

चार दिवसीय इस वैश्विक शिखर सम्मेलन के सत्र में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु, राज्यपाल कलराज मिश्र, संस्था की मुखिया दादी जानकी, केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, अजरबेजान रिपब्लिक के प्रो.मम्मादोव, संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी, रूस के बीके सांतोष व चाइना से डायमंड कल्चरल गु्रप सहित विश्व भर से कई शख्सियतें मौजूद थीं।

ध्यान रहे कि डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवा कर अनूठी पहल की थी। डॉ.कृति ने अब तक 40 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रुकवाए हैं, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स, वल्र्ड रिकॉड्र्स इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स व अन्य कई रिकॉड्र्स में शामिल किया गया। डॉ.कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ.कृति भारती को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गल्र्स नॉट ब्राइट की ओर चेंजमेकर सम्मान, लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न व मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Published on:
30 Sept 2019 09:54 pm