
जोधपुर।
पुलिस की रात्रिगश्त को ताक पर रख चोरों ने अलग-अलग जगहों पर तीनों मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सोना-चांदी व हजारों रुपए चुरा लिए। चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
मथानिया थाना पुलिस ने बताया कि कस्बे के कंचन बाई का जाव में वृंदावन कॉलोनी निवासी किरण पत्नी गजेन्द्र सुथार तीन-चार दिन पहले किसी कार्य के चलते घर से बाहर गई थी। पुत्री भी हॉस्पीटल चली गई थी। सूने मकान का फायदा उठाकर चोर छत पर पहुंचे, जहां लोहे के छप्पर के नट खोलकर चोर मकान में घुसे। कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर एक तोला सोने की पुणछी, एक तोला सोने की झुमरिया, सोने की रखड़ी सैट, सोने की लड़, सात नगीनों वाला सोने का लूंग व 20 हजार रुपए चोरी कर लिए गए। इसी तरह, एयरपोर्ट थानान्तर्गत उचियारड़ा में शिवधुना के पास निवासी भोमाराम पुत्र जयराम भील गत 17 जनवरी को परिवार सहित जोधपुर आ गया था। वह दूसरे दिन रात को मकान में पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए व 5 ग्राम सोने के टोपस गायब थे। जो चोर चुरा ले गए।
10 कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड में माजीसा नगर निवासी सुखदेव पुत्र गोमाराम प्रजापत के नाना का निधन गत 13 जनवरी को हो गया था। तब रात को परिवार सहित वो सुजानगढ़ में जीली गांव चले गए थे। इस बीच, 19 जनवरी को पड़ोसी ने मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़े और अंदर घुसे। चोरों ने 10 कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरों ने सोने का मादलिया, मंगलसूत्र, लूंग, फूल, टोपस, बालियां, टोपस व चांदी के बर्तन व पायल चुरा लिए।