
जोधपुर।
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) की ओर से हाल में ही आरएमजीबी गोल्ड लोन स्कीम शुरू की गई । इसी क्रम में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्राधीन मगरा पुंजला शाखा पर बैंक की प्रथम गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन किया गया। शाखा का उद्घाटन बैंक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रकुमार जैन ने किया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष जैन ने 5 नए ग्राहको को गोल्ड ऋ ण तथा 3 अन्य योजनाओ में ऋ ण राशि के चैक वितरित किए। बैंक के ग्राहकों का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उन्होंने बताया कि बैंकिग सैक्टर में सबसे कम 7.5 प्रतिशत ब्याज दर पर गोल्ड लोन राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर बीमित मृतक जमाकर्ता के नामित को दस लाख रुपए का चैक भी दिया गया।
बैंक महाप्रबन्धक राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वितरित गोल्ड ऋ ण प्रस्तावों का जिक्र करते हुए बताया कि प्राप्त प्रस्तावों का तुरन्त ही निस्तारण कर त्वरित ग्राहक सेवा का जीता जागता उदाहरण पेश किया गया। इस अवसर पर मगरा पुंजला शाखा में वित्तीय साक्षरता केन्द्र का भी उद्घाटन किया गया। अन्त में क्षेत्रीय प्रबंधक अभिमन्यु चारण ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तम ग्राहक सेवा के साथ व्यवसाय में उत्तरोतर वृद्वि करने व ऋ ण प्रस्तावों का कम से कम समय में निस्तारण करने का वादा किया। इस अवसर पर नाबार्ड शाखा प्रबंाक नरेश रामानी सहित बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी व बैंक के ग्राहक मौजूद थे।