
जोधपुर. प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने का दिवस शुक्रवार को जोधपुर मसीही समाज की ओर से गुड फ्राइडे के रूप में मनाया गया। सरदारपुरा डी रोड स्थित एण्ड्रयूज हॉल में जोधपुर क्रिश्चियन सोसायटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान महिलाओं सहित समाज के लोगों ने 70 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रभु यीशु के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए आयोजित 18 वें रक्तदान शिविर का शुभारंभ रेव्ह. जितेन्द्रनाथ ने प्रार्थना से किया। शिविर में रेव्ह जितेन्द्र नाथ, गेस्ट स्पीकर रेव्ह अनिश एन्डूयज, रेव्ह विक्रम मसीही ने रक्तदाताओं का उत्साहवद्र्धन किया। सोसायटी अध्यक्ष डॉ . नवीन डेविड सेन ने बताया कि सोसायटी के सभी सदस्यों ने दिवंगत सचिव प्रो.नितीन राज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिविर में डेनियल ईम्मानवल, प्रवीण मसीह, सिलेवेस्टर सुमित चाल्र्स, सुशील हाबिल, आरए फ्रान्सिस, अक्षय सोलोमन व आराधना दास इत्यादि का सहयोग रहा। गुड फ्राईडे के उपलक्ष्य में शहर के सभी गिरिजाघरों में आराधना का आयोजन किया गया। मसीही धर्मगुरुओं ने बताया यीशु के सप्त वचन का महत्व बताया। प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस 4 अप्रेल को 'ईस्टरÓ के रूप में मनाया जाएगा। सुबह 5.30 बजे समस्त कलिसिया के लोग नेहरू पार्क एकत्र होकर हाथों में कैंडल लिए सरदारपुरा आठवीं डी रोड स्थित संत एण्ड्रयूज हॉल पहुंचेंगे जहां ईस्टर सन-राईज सर्विस होगी।