Govt Holiday News: प्रशासन के इस निर्णय से उन हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी जो इन मेलों और उत्सवों में शामिल होते हैं।
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, शहर में शीतला अष्टमी और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। प्रशासन के इस निर्णय से उन हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी जो इन मेलों और उत्सवों में शामिल होते हैं।
आदेश के मुताबिक, कागा की पहाड़ियों में स्थित शीतला माता मंदिर में भरने वाले प्रसिद्ध मेले के उपलक्ष्य में 11 मार्च (बुधवार) को शहर में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, आषाढ़ मास में आने वाली गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) को भी जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जोधपुर के कागा क्षेत्र में शीतला माता का प्राचीन और भव्य मंदिर स्थित है। यहाँ शीतला अष्टमी से मेलों का दौर शुरू होता है, जो अमावस्या तक चलता है। इस मेले की खासियत यह है कि इसमें केवल जोधपुर शहर ही नहीं, बल्कि मारवाड़ के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी ग्रामीण अपनी लोक संस्कृति और वेशभूषा में माता के दर्शन करने पहुँचते हैं।
जोधपुर में शीतला माता की पूजा के पीछे एक गहरा ऐतिहासिक कारण छिपा है, जो इसे शेष राजस्थान से अलग बनाता है।