
सीएम भजन लाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana: राजस्थान के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ओसियां, जोधपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण फिलहाल टाल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को ओसियां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त का डिजिटल हस्तांतरण फिलहाल स्थगितकर दिया गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ओसियां में आयोजित होने वाले समारोह के शेष कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होंगे।
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने पहले जानकारी दी थी कि इस कार्यक्रम के जरिए राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹665 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जानी थी। फिलहाल राशि ट्रांसफर के टलने से लाभार्थियों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। सरकार जल्द ही नई तारीख की घोषणा कर सकती है। आज जोधपुर में होने वाले एक सरकारी आयोजन में यह राशि किसानों के खातों में भेजी जानी थी, लेकिन कल रात को इस कार्यक्रम को फिलहाल आगामी आदेशों तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को पीएम किसान योजना के अतिरिक्त ₹3000 की वार्षिक सहायता दी जाती है। अब तक 5 किश्तों में ₹2726 करोड़ से ज्यादा बांटे जा चुके हैं। राजस्थान के किसानों को अब कुल ₹9000 प्रति वर्ष सम्मान निधि मिल रही है।
भले ही राशि का हस्तांतरण टल गया हो, लेकिन ओसियां में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में होने वाले अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास और जनसभा जैसे कार्यक्रम यथावत रहेंगे। कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर किसानों की भागीदारी के लिए जो तैयारियां की थीं, वे जारी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार बालोतरा रिफायनरी में पीएम का कार्यक्रम स्थिगित होने के बाद सीएम ने वहां बैठक की है। आग लगने की घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसके लिए केंद्र और राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं।
Updated on:
22 Apr 2026 08:04 am
Published on:
22 Apr 2026 08:04 am
