
fake paneer demo pic
Jaipur News: राजस्थान में इन दिनों शादियों (सावों) की धूम है। चारों तरफ शहनाइयां गूंज रही हैं और दावतों का दौर जारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में परोसी गई 'पनीर की सब्जी' आपकी सेहत के लिए जहर साबित हो सकती है? जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ हुई हालिया कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। शादियों में सप्लाई होने जा रहा भारी मात्रा में नकली पनीर पकड़ा गया है, जिसमें स्वास्थ्य के लिए घातक डिटरजेंट और खाद्य तेल की मिलावट पाई गई है।
जयपुर द्वितीय के सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मांग्यावास स्थित 'हनुमान पनीर भंडार' पर छापेमारी की। जांच के दौरान पनीर का रंग पीला और स्वाद कसैला पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह पनीर सिकराय से मात्र 190 रुपये प्रति किलो में मंगवाया गया था, जिसे शादियों के ऑर्डर के लिए 240 रुपये में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके पर ही 250 किलो पनीर को नष्ट करवा दिया।
इससे पहले झालाना स्थित 'शर्मा पनीर भंडार' पर भी बड़ी कार्रवाई की गई थी। वहां से लिए गए नमूनों की जांच केंद्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में करवाई गई, जिसमें पनीर 'अनसेफ' (अमानक) पाया गया। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पनीर में डिटर्जेंट और घटिया क्वालिटी के तेल मिलाए गए थे। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर कारोबार पर रोक लगा दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पनीर में मिलाया जाने वाला डिटर्जेंट, यूरिया और सल्फ्यूरिक एसिड शरीर के आंतरिक अंगों को बुरी तरह डैमेज कर सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लिवर और किडनी फेलियर के साथ-साथ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां होने की प्रबल संभावना रहती है।
वर्ष 2024 और 2025 के आंकड़े डराने वाले हैं। अब तक कुल 31,347 नमूने लिए गए, जिनमें से:
शादी समारोह हो या घर की पार्टी, पनीर खरीदने से पहले ये 4 आसान टेस्ट जरूर करें:
Published on:
20 Apr 2026 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
