जोधपुर

सरकार से विवाह आयोजनों में 500 व्यक्तियों तक संख्या बढ़ाने की मांग

- टेन्ट एसोसिएशन की साधारण सभा
less than 1 minute read
Oct 03, 2021
सरकार से विवाह आयोजनों में 500 व्यक्तियों तक संख्या बढ़ाने की मांग
सरकार से विवाह आयोजनों में 500 व्यक्तियों तक संख्या बढ़ाने की मांग

जोधपुर।
जोधपुर टेन्ट एसोसिएशन का रविवार को पावटा बी रोड स्थित मीरा पार्क में स्नेह मिलन व साधारण सभा आयोजित की गई। एसोसिएशन महासचिव सुनिलकुमार भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में ऑल इंडिया टेन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिन्दल, राजस्थान टेन्ट डीलर्स किराणा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, महामंत्री पर्वतसिंह भाटी सहित विभिन्न तहसीलों से टेन्ट व्यवसायी शामिल हुए। साधारण सभा में टेन्ट व्यवसाय में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। टेन्ट व्यवसायियों ने सरकार से विवाह आयोजनों में 500 व्यक्तियों तक संख्या बढ़ाने की मांग की। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ टेन्ट व्यवसायी का पुरस्कार मिलने पर एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र फोफलिया का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गोपालसिंह भलासरिया, श्रवण सियाग आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनिलकुमार भाटी व हिमांशु गहलोत ने किया।
--
गुलाटी, टांक, बंजारा संरक्षक नियुक्त
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक पद पर जसविन्दरसिंह गुलाटी, नाथूसिंह टाक व उदाराम बंजारा को नियुक्त किया गया। वहीं राजेन्द्र गहलोत को चेयरमैन, श्रवण सोमानी व त्रिलोकराम बंजारा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जालाराम विश्नोई, दिलीप परिहार, देवकीनंदन शर्मा व कलावती शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
----

Published on:
03 Oct 2021 11:04 pm