जोधपुर

वैक्सीन वेस्टेज को लेकर चिंतित सरकार

  -कई जगह खराब हो रही वैक्सीन -संभाग के जैसलमेर में 58 प्रतिशत वैक्सीन हुई खराब  
less than 1 minute read
Feb 25, 2021
वैक्सीन वेस्टेज को लेकर चिंतित सरकार
वैक्सीन वेस्टेज को लेकर चिंतित सरकार

जोधपुर. कोवैक्सीन व कोविशील्ड वैक्सीन के वैक्सीनेशन के बाद शेष रहने वाली वाइल में वैक्सीन खराब हो रही है। वाइल खुलने के कुछ घंटे बाद शेष वैक्सीन किसी को न लगने पर स्वत: खराब हो जाती है। कई जिलों में समुचित मैनेजमेंट के अभाव में वैक्सीन खराब हो रही है। राज्य सरकार ने वैक्सीन का वेस्टेज 10 प्रतिशत या इससे अधिक नहीं रखने के लिए कहा है। लेकिन प्रदेश के कई जिलों में वैक्सीन का वेस्टेज बढ़ा हुआ है। हालांकि जोधपुर में कोवैक्सीन अभी तक 1 प्रतिशत ही खराब हुई है और कोविशील्ड 5 प्रतिशत तक खराब हुई है।

इन जिलों में सर्वाधिक खराब हुई है वैक्सीन

गत 23 फरवरी की रिपोर्ट अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन जैसलमेर में 58 प्रतिशत, बीकानेर में 47, चुरू में 18, जयपुर में 15 झालावाड़ में 14 और कोटा में 12 प्रतिशत वैक्सीन खराब हुई है। इसी तिथि में कोवैक्सीन की बात करे तो अलवर में 32 प्रतिशत, बीकानेर में 26 प्रतिशत, कोटा-बाड़मेर में 13 प्रतिशत, सीकर 12 और धौलपुर में 11 प्रतिशत वैक्सीन खराब हुई है।
इनका कहना है...

जोधपुर में कोविड वैक्सीनेशन का इतना वेस्टेज नहीं हुआ है। दोनों वैक्सीन 1 और 5 प्रतिशत तक ही खराब हुई है।
- डॉ. कौशल दवे, आरसीएचओ, जोधपुर।

Published on:
25 Feb 2021 10:15 pm