जोधपुर

GARLIC 29.57 और ONION 7.78 रुपए प्रति किलोग्राम खरीदेगी सरकार

- केन्द्र को भेजे राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी- लागत मूल्य से कम दाम से किसान नाखुश
2 min read
Jun 06, 2022
GARLIC  29.57 और ONION  7.78 रुपए प्रति किलोग्राम खरीदेगी सरकार
GARLIC 29.57 और ONION 7.78 रुपए प्रति किलोग्राम खरीदेगी सरकार

जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से लहसुन खरीद के लिए केन्द्र सरकार को भेजे प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के लिए प्रदेश में लहसुन व प्याज की खरीद होगी। राज्य सरकार की ओर से 29.57 रुपए प्रति किलो लहसुन खरीद करने का प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन किसान राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को भेजी लहसुन की लागत दर को लेकर आक्रोशित है। दरअसल, राज्य सरकार ने 2018 में लहसून खरीद के लिए 32.50 रुपए प्रति क्विंटल लहसुन की लागत मानी थी, ऐसे में वर्तमान में बढ़ी इनपुट लागत के अनुसार लहसुन की लागत दर 50 रुपए किलो है, इसके बावजूद सरकार की ओर से 29.57 रुपए किलो से लहसून खरीद का प्रस्ताव भेजा है। वहीं राज्य सरकार ने प्याज की लागत 7.78 रुपए प्रति किलो मानते केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। ये दर प्याज की वास्तविक लागत 12.50 रुपए किलो से बहुत कम है। जिसको लेकर किसान नाखुश है।

-------
1.07 लाख मीट्रिक टन लहसून व 2.56 लाख टन प्याज खरीद की मिली अनुमति

प्रदेश में करीब 9 लाख मीट्रिक टन लहसुन व करीब 15 लाख मीट्रिक टन प्याज उत्पादन का अनुमान है। इन दोनों ही फसलों का बाजार भाव लागत से नीचे है। ऐसे में किसानों की इन फसलों की बाजार हस्तक्षेप नीति योजना के तहत खरीद करने अथवा भावंतर भुगतान करने की मांग पर राज्य सरकार ने केन्द्र को खरीद का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। सरकार प्रदेश में 1 लाख 7 हजार 836 मीट्रिक टन लहसुन व 2 लाख 56 हजार 400 मीट्रिक टन प्याज की खरीद करने की तैयारी कर रही है।

--------
किसानों को राहत दिलाई जाए

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर के अनुसार, प्याज की लागत से खरीद दर बहुत कम है । वहीं प्रदेश में लगभग 15 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ है, उसके मुकाबले खरीद लक्ष्य बहुत कम है। प्याज के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी कर भावंतर भुगतान कर किसानों को राहत दिलाइ जाए, जिससे खरीद में होने वाले खर्च की बचत होगी और उसका लाभ किसानों को मिलेगा।
–––

प्याज की उत्पादन लागत प्रति बीघा
- 5 हजार रुपए बीज खर्च

- 5 हजार रुपए पौध तैयारी खर्च
- 9 हजार रुपए जुताई व बुवाई

- 3 हजार रुपए देशी खाद
- 4 हजार रुपए सिंचाई बिल

- 3500 रुपए सिंचाई मजदूरी
- 2 हजार रुपए जमीन किराया

- 6 हजार रुपए प्याज खुदाई
- 3500 रुपए पैकिंग व ढुलाई

- 40 हजार रुपए कुल लागत
- 32 क्विंटल प्रति बीघा प्याज उत्पादन

- 12.50 रुपए प्रति किलो उत्पादन लागत
----

लहसुन की उत्पादन लागत प्रति बीघा
- 9 हजार रुपए बीज खर्च
- 12 हजार रुपए बुवाई
- 4 हजार रुपए सिंचाई बिल
- 3500 रुपए सिंचाई मजदूरी
- 2 हजार रुपए जमीन किराया
- 6 हजार रपुए लहसुन कटाई
- 3500 रुपए पैकिंग व ढुलाई
- 39 हजार रुपए कुल लागत
- 8 क्विंटल प्रति बीघा लहसुन उत्पादन
- 48.75 रुपए प्रति किलो उत्पादन लागत

- किसानों से बात के आधार पर
-----------------------

लहसून की दर किसानों के साथ धोखा है। अगर सरकार इस दर में संशोधन नहीं करती है तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
मानकराम परिहार, प्रांत अध्यक्ष
भारतीय किसान संघ
--

Updated on:
06 Jun 2022 11:45 am
Published on:
06 Jun 2022 11:45 am