जोधपुर

HANDICRAFT FAIR—हैण्डीक्राफ्ट दिल्ली फेयर की तिथि बदली, अब 19 मई से होगा

- ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होगा आयोजन
less than 1 minute read
Feb 08, 2021
HANDICRAFT FAIR---हैण्डीक्राफ्ट दिल्ली फेयर की तिथि बदली, अब 19 मई से होगा
HANDICRAFT FAIR---हैण्डीक्राफ्ट दिल्ली फेयर की तिथि बदली, अब 19 मई से होगा

जोधपुर।
वैश्विक कोरोना महामारी के कारण एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से मार्च में कराए जाने वाले हैण्डीक्राफ्ट के 51वें आइएचजीएफ दिल्ली फेयर की नई तिथि घोषित कर दी गई है, अब यह फेयर 19 से 23 मई तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित कियाा जाएगा।
इपीसीएच के महानिदेशक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि अब कोरोना का निराशामय समय समाप्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रतिभागियों, विदेशी ग्राहकों, कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन और इपीसीएच के क्षेत्रीय कोर्डिनेटर्स के सर्वे से मिली जानकारी के मद्देनजर तय किया गया कि दिल्ली फेयर 19 से 23 मई को कराया जाएगा।
इपीसीएच के चेयरमैन रवि के पासी ने बताया कि परिषद मेले के आयोजन को आसान, व्यवसाय सहयोगी और सुरक्षित वातावरण में करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी संभावना को तलाशने को प्रयत्नशील है। फेयर के लिए 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।

Updated on:
08 Feb 2021 07:27 pm
Published on:
08 Feb 2021 07:27 pm