जोधपुर

हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक पासवर्ड से रोक रहे प्रोडेक्ट की डिजाइन चोरी

- हैण्डीक्राफ्ट दिल्ली वर्चुअल फेयर: पहली बार लॉकिंग सिस्टम से कर रहे अपने उत्पादों की सुरक्षा- पहले वर्चुअल फेयर में कई निर्यातकों के प्रोडेक्ट डिजाइन हुई थी चोरी- राजस्थन के करीब 400 हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक ले रहे हैं भाग
2 min read
Nov 07, 2020
Feature image

अमित दवे/जोधपुर. एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट (इपीसीएच) की ओर से चल रहे हैण्डीक्राफ्ट वर्चुअल फेयर में इस बार निर्यातक एक लॉकिंग सिस्टम से अपने प्रोडेक्ट की डिजाइन चोरी रोक रहे हैं। निर्यातकों ने फेयर के लिए वर्चुअल स्टॉल व वेबसाइट के साथ पासवर्ड लॉकिंग सिस्टम खासतौर से तैयार कराया है। जिसमें उत्पाद को लॉक करने वाला फीचर जोड़ा गया है। निर्यातक फेयर में अपने चुनिंदा बायर्स व विजिटर्स को पासवर्ड शेयर कर अपने प्रोडेक्ट शो कर रहे हैं।

जोधपुर सहित राजस्थान के कई निर्यातकों ने वर्चुअल फेयर के लिए प्रोटेक्टिव पासवर्ड के साथ अपनी वेबसाइट तैयार कराई है ।
इपीसीएच की ओर से आईएचजीएफ ऑटम दिल्ली वर्चुअल फेयर में इस बार राजस्थान से करीब 400 व जोधपुर से करीब १५० निर्यातक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ ॉर्म पर अपने प्रोडक्ट डिसप्ले कर रहे हैं। वेबसाइट पर निर्यातक उत्पादों की पूरी रेंज प्रदर्शित कर रहे हैं।

पहले वर्चुअल फेयर में डिजाइन चोरी पर मचा था हंगामा
इपीसीएच ने इस साल का पहला फेयर वर्चुअल के तौर पर जुलाई में आयोजित किया था । पहले वर्चुअल फेयर में प्रदर्शक निर्यातकों के कई स्टॉल्स पर अन्य प्रदर्शकों द्वारा उत्पादों के स्क्रीन शॉट लेने का मामला सामने आया था। डिजाइन चोरी के मुद्दे पर इपीसीएच ने देश के कई निर्यातकों को नोटिस भी जारी किया था । इस बार पासवर्ड वाले फीचर से निर्यातकों को अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने में आसानी होगी ।

- १४०० निर्यातक भाग ले रहे है फेयर में
- ४०० निर्यातक भाग ले रहे है राजस्थान के
- १५० से अधिक निर्यातक भाग ले रहे हैं जोधपुर के
- १०० से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों ने फेयर के लिए कराया पंजीयन
- ८०० से ज्यादा हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक जोधपुर में
- ३ हजार करोड़ का सालाना टर्नओवर
- ८० से अधिक देशों में निर्यात होता है जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट

हैण्डीक्राफ्ट का दूसरा इंटरनेशनल वर्चुअल फेयर है। इस बार निर्यातक उत्पादों की डिजाइन चोरी रोकने के लिए प्रोटेक्टिव पासवर्ड सिस्टम अपनाया है।
राकेशकुमार, महानिदेशक इपीसीएच

प्रोटेक्टिव पासवर्ड से निर्यातकों को उत्पादों की डिजाइन चोरी का अंदेशा नहीं है। इससे निर्यातकों को अच्छे कारोबार व ऑर्डर की उम्मीद है।
डॉ भरत दिनेश, अध्यक्ष जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

Updated on:
07 Nov 2020 02:44 pm
Published on:
07 Nov 2020 02:44 pm