
जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से जोधपुर का सबसे बड़ा शॉपिंग हस्तशिल्प उत्सव शनिवार को रावण का चबूतरा मैदान पर शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने किया।
२५ नवम्बर तक चलने वाले उत्सव में जोधपुरवासियों को सभी तरह के यूटिलिटी प्रोडक्ट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हस्तशिल्प उत्सव में विभिन्न उत्पादों की स्टॉल वाटर प्रूफ डोम में बनाई गई है।
उत्सव में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, साडियां, पुस्तकें, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षा और ऑटोमोबाइल्स से संबंधित जानकारियां, गïृहसज्जा के सामान, चमड़े के उत्पाद, आचार-मुरब्बे, मसाले, नमकीन-पापड, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, रेडिमेड कपड़े उपलब्ध होंगे।
फूड जोन में लजीज व्यंजन
खाने-पीने के लिए विशेष फूडजोन में लजीज व्यंजनों का जायका उपलब्ध होगा। इनमें मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुल्चे, चाउमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली सांभर, डोसा, पावभाजी, अजमेर की कढ़ी कचौरी, छोले भटुरे, पिज्जा आदि खाने-पीने के व्यंजन उपलब्ध होंगे।
मनोरंजन जोन
मनोरंजन के लिए रंगबिरंगी लाइटों से सजे ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन, कैटर पिलर, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माउस झूले होंगे। इनमें बच्चे परिवार सहित मौज-मस्ती का आनंद लेंगे।
यहां करें संपर्क
हस्तशिल्प उत्सव से सबंधित जानकारी के लिए 9928427042 व 9982473736 पर सम्पर्क किया जा सकता है।