जोधपुर

हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू काठमाण्डू में परिवार के साथ काट रहा था फरारी

शहर में फायरिंग करवाकर दहशत फैलाने के आरोपी हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू करीब ढाई साल बाद पुलिस गिरफ्त में है।
less than 1 minute read
Nov 11, 2018
kailash manju

जोधपुर। शहर में फायरिंग करवाकर दहशत फैलाने के आरोपी हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू करीब ढाई साल बाद पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस के दबाव के चलते वह करीब डेढ़-दो साल से पत्नी व बच्चों के साथ काठमाण्डू में फरारी काट रहा था। फरारी के दौरान भी वह शराब व हथियारों की तस्करी, डरा-धमकाकर वसूली करने में लिप्त था। बालेसर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए हार्डकोर बदमाश कैलाश मांजू से अब तक की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत ने बताया कि मूलत: भाटेलाई पुरोहितान, हाल मानसरोवर कॉलोनी निवासी कैलाश मांजू को रविवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा में बालेसर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमाण्ड पर भेजने के निर्देश दिए गए। उससे पूछताछ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह, बालेसर वृत्ताधिकारी अजीत सिंह के साथ दो थानाधिकारी और अन्य सिपाही की विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने न्यायाधीश से आरोपी को हथकड़ी लगाने की अनुमति मांगी, जिस पर संभवत: सोमवार को सुनवाई होगी।

मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने की थी योजना
एसपी का कहना है कि आरोपी मांजू पिता के निधन के बाद रविवार दोपहर जयपुर और वहां से पत्नी के साथ विमान में जोधुपर हवाई अड्डे पहुंचा। वहां से उसे कार से पैतृक गांव लाया गया। पिता के अंतिम संस्कार के बाद वह बाइक पर भागने की फिराक में था। लेकिन घेराबंदी के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Updated on:
11 Nov 2018 10:09 pm
Published on:
11 Nov 2018 10:09 pm