
जोधपुर।
कोरोना काल का पीक तो जा चुका, लेकिन अब भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसीलिए भगवान महावीर विकलांग सहायत समिति के संस्थापक पदमभूषण डी.आर मेहता ने मिशन ब्रीथ इंडिया में ब्रीथ बैंक की स्थापना है। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल क्लास ओपीएम 39 ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
जयपुर फूट यूएसए के जरिये हार्वर्ड बिजनेस स्कूल क्लास ओपीएम 39 ने 80 मशीनें भारत भिजवाई है। इसमें से 30 मशीनें ब्रीथ बैंक को भेंट की गई है। 30 अन्य मशीनें उतराखंड भिजवाई जाएगी। जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि इससे पहले एक उच्च कोटि का वेंटिलेटर अमरीका में चिकित्सक डॉ सुभाष जैन के अस्पताल कलापूर्णम खींचन पहुंच गया है। जिसकी कीमत करीब 35 लाख से अधिक है। यह नवजात शिशु से लेकर 150 किलोग्राम वजनी आदमी के आपातकाल उपयोग में सहायक है। भंडारी ने बताया कि डॉ. जैन राजकपूर, नर्गिस जैसे फिल्मी सितारे और नीलम संजीव रेडडी व टी.एन शेषन जैसे अधिकारियों का इलाज कर चुके हैं। इसी के साथ दार्जिलिंग में भी वेंटिलेटर व कंसंट्रेटर की सहायता भेजी जाएगी। भंडारी ने बताया कि उतराखंड व दार्जिलिंग मशीनें भेजने का निर्णय भगवान महावीर विकलांग सहायत समिति के संस्थापक डी आर मेहता से चर्चा करने के बाद ही लिाय गया है। ग्रेसियस गिवर्स फाउंडेशन की ओर से उतराखंड व दार्जिलिंग में इन मशीनों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह कंसंट्रेटर उज्बेकिस्तान से अच्छी गुणवत्ता के कम कीमत पर उपलब्ध करवाने के लिए भंडारी ने विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला और उज्बेकिस्तान में भारतीय दूतावास का आभार जताया है।