
जोधपुर. प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थान महाअभियान का आगाज रविवार को मंडोर क्षेत्र में दो जगहों पर सीमित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और जिला प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए किया गया। राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत क्षेत्रवासियों के श्रमदान के बाद निखरे मंडोर क्षेत्र के रामतलाई जलाशय के आसपास रविवार से हरयाळो राजस्थान के तहत सघन पौधरोपण की मुहिम शुरू की गई है। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों, युवा और बुजुर्गों ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के बाद रोपित पौधों को रक्षा सूत्र बांधे और सैनिक क्षत्रीय रामतलाई संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्थान चैनपुरा मगरा के सदस्यों ने नियमित देखभाल करने की शपथ ली। संयोजक बलवीर भाटी के संयोजन मे आदित्य सिंह गहलोत, मुकेश राज गहलोत, सुरेश गहलोत ने पॉम का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कैलाशचंद्रआर्य-संतोष आर्य, उषा भाटी शैफाली ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर सभी पौधों का तिलक लगाकर विधिवत पूजन किया गया। राठौड़ परिवार की ओर से तालाब में 51 कमल के पौधों का बीजारोपण किया गया। कार्यक्रम में रणछोड़ परिहार, दिलीप राठौड़, राजेश राठौड़, दिनेश गहलोत, पंडित पन्नालाल सहयोग रहा।
पौधे रोपित कर लगाए ट्री गार्ड
राजस्थान पत्रिका के 'हरयाळो राजस्थानÓ महाअभियान के तहत लाल सागर मुस्कान सच्ची सेवा समिति की ओर से रविवार को गोकुल जी प्याऊ के स्थित एसएनटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर ग्यारह पौधे लगाकर अभियान का आगाज किया गया। समिति अध्यक्ष धनराज बाकरेचा ने बताया की सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रोपित किए गए सभी 11 पौधों की सुरक्षा के लिए समिति की ओर से ट्री गार्ड लगाए गए है। शहर के अलग अलग क्षेत्रों मे समिति की ओर से वर्षाकाल में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम मे सोहन सिंह, श्रवण दास मालवीय, सुरेश शर्मा, मुरली मालवीय, प्रिंस सांखला, प्रवीण भाटी,नरेश टांक ने सहयोग किया।