जोधपुर

RAILWAY—रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को

- पूरे मण्डल के कर्मचारियों की होगी स्वास्थ्य जांच
less than 1 minute read
Feb 08, 2021
RAILWAY---रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को
RAILWAY---रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 12 को

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल पर रेलकर्मियों के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जोधपुर मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पेरुमल यूके के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार, रेलवे कारखाना के बीटीसी हॉल, डीजल शेड भगत की कोठी के सभागार, हेल्थ यूनिट जोधपुर, भगत की कोठी, बाड़मेर, समदड़ी, जैसलमेर, मेड़ता रोड, डेगाना तथा रेलवे वर्कशाप में सुबह 9 से शाम 4 बजे स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
रेलवे के चिकित्सक डॉ राकेश मीणा, डॉ विजय चौधरी, डॉ सरिता यादव, डॉ आभा गुप्ता, मेडिपल्स व गोयल हॉस्पीटल के चिकित्सकों, विशेषज्ञों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, इसीजी, शुगर, रक्त, आंख सहित सभी सामान्य जांच कोविड 19 प्रोटोकॉल को अपनाते हुए की जाएंगी। इस हेल्थ कैम्प से मेडिकल जांच, रोग निदान तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की सुविधा कार्यस्थल पर उपलब्ध हो जाएगी।

Published on:
08 Feb 2021 07:39 pm