जोधपुर

क्रिकेटर पंड्या के मामले में सुनवाई टली

राजस्थान हाईकोर्ट
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
क्रिकेटर पंड्या के मामले में सुनवाई टली
क्रिकेटर पंड्या के मामले में सुनवाई टली

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ डा.भीमराव अंबेडकर के संबंध मेंं ट्विटर पर की गई एक पोस्ट को लेकर दर्ज मामले को निरस्त करने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी।
याचिका में यह मुख्य बिंदु उठाया गया है कि डा.अंबेडकर पर जिस पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है, वह जिस ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई थी, वह क्रिकेटर पंड्या का अधिकारिक ट्विटर हैंडल नहीं है। पिछली सुनवाई पर एकलपीठ ने लोक अभियोजक को निर्देश दिए थे कि वह जांच अधिकारी को इस पहलु की गहन जांच करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहे। जोधपुर के लूणी थाने में देवाराम की ओर से ट्विटर पोस्ट से अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय की भावनाएं आहत होने को लेकर लूणी थाने में क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, जिसे निरस्त करने के लिए याचिका दायर की गई थी। न्यायाधीश डा.पुष्पेंद्रसिंह भाटी की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान याची के अधिवक्ता ने 8 फरवरी को मामला सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

Published on:
29 Jan 2021 08:03 pm