जोधपुर

जोधपुर में रात में बढ़ी तपिश, पारा 20 डिग्री के पास पहुंचा

जोधपुर ( jodhpur news current news ) .शहर में मौसम करवट ले रहा है ( mercury ) । शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के साथ धूल भरी हवा ( Dusty air ) चल गई ( jodhpur weather ) । शनिवार सुबह भी शहर में कभी गर्मी और कभी हल्की गुलाबी सर्दी ( weather news ) जैसा मौसम रहा ( latest NRI news in hindi ) ।
less than 1 minute read
Feb 29, 2020
Heat rises at night in Jodhpur, mercury reaches near 20 degrees
Heat rises at night in Jodhpur, mercury reaches near 20 degrees

जोधपुर ( jodhpur news current news ). पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की आवाजाही होने से रात का तापमान 20 डिग्री के पास आ गया ( mercury )। रात में तपिश बढ़ गई ( jodhpur weather ) । मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का प्रभाव शनिवार को खत्म हो जाएगा। एेसे में दिन का तापमान फिर से बढऩे की संभावना है ( weather news ) । शनिवार सुबह भी शहर में कभी गर्मी और कभी हल्की गुलाबी सर्दी जैसा मौसम रहा ( latest NRI news in hindi ) ।

शहर में गुरुवार रात से ही बादलों का डेरा लगा हुआ था। सुबह भी बादल छाए हुए थे। भौमिक विकिरण पृथ्वी पर ही रहने के कारण न्यूनतम तापमान उछल कर 17.3 डिग्री पर आ गया। तापमान में अधिक उछाल होने से अलसुबह ही मौसम में गुलाबी ठंड रही। उसके बाद मौसम सामान्य हो गया। दिनभर बादल आते-जाते रहे। दोपहर बाद हवा भी चलनी शुरू हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32.3 डिग्री पर आ गया। गांवों में धूल उडऩे ( Dusty air ) के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाड़मेर में गुरुवार रात का तापमान 20.5 डिग्री तक आ पहुंचा, जबकि दिन का पारा 35 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 19.1 व अधिकतम 33.7 डिग्री रहा।

Updated on:
29 Feb 2020 10:49 am
Published on:
29 Feb 2020 10:49 am