जोधपुर

गर्मी से त्रस्त लोग, अगले दो दिन लू व आंधी की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने के साथ आंधी आने व बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
less than 1 minute read
jodhpur
गर्मी से त्रस्त लोग, अगले दो दिन लू व आंधी की आशंका


जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भी तेज गर्मी रही। बादलों की हल्की आवाजाही और हवा चलने के साथ तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में तापमान 43 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने के साथ आंधी आने व बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आपदा विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप निकलने की वजह से सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई और दिन बढऩे के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। दिन में हवा चलने से अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री मापा गया। जिले के ग्रामीणों में भी गर्मी रही।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 30.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में रात का तापमान 25.9 डिग्री और दिन का 41.4 डिग्री रहा।

Published on:
10 Apr 2019 09:08 pm