जोधपुर

कोरोना वायरस- गांव-ढाणी तक पहुंच रहे मदद के हाथ

जोधपुर. देश में कोरोना वायरस के आतंक से शहर में लगे लॉक डाउन में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सरकार, स्वंयसेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं व संगठन आगे आए हैं।
less than 1 minute read
Mar 31, 2020
कोरोना वायरस- गांव-ढाणी तक पहुंच रहे मदद के हाथ
कोरोना वायरस- गांव-ढाणी तक पहुंच रहे मदद के हाथ

जोधपुर. देश में कोरोना वायरस के आतंक से शहर में लगे लॉक डाउन में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सरकार, स्वंयसेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं व संगठन आगे आए हैं। ऐसे में गांव-ढाणी में बैठे गरीब लोगों के लिए भी मदद के हाथ आगे बढ़े हैं।

धुंधाडा स्थित भाचरणा के धाकडराम विश्नोई व हडमानराम विश्नोई ने अपने गांव के करीब डेढ सौ घरों में राशन सामग्री का वितरण किया। धाकडराम ने बताया कि राशन सामग्री किट में आटा, चाय, दाल व तेल की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए की गई हैं। उन्होंने बताया कि रोहिचा फाटा धुंधाडा रोड पर पैदल निकलने वाले लोगों के लिए भोजन व नाश्ते की व्यवस्था की गई हैं।

जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ वहां से निकलने वाला कोई भी राहगीर भूखा ना रह सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे निर्धन घरों की जिम्मेदारी ले और इसी को ध्यान में रखते हुए गांव-ढाणी तक राशन सामग्री का वितरण किया गया। जिससे कोई भी घर चूल्हा जलाने से वंचित ना रह सकें।

Published on:
31 Mar 2020 05:53 pm