जोधपुर

हेरिटेज पाथ पर यह काम हो जाए तो होगी शहर की सबसे आकर्षक सडक़

पत्रिका अभियान : सहेज लो धरातल - - फव्वारे व ब्लू सिटी थीम देना है प्रस्तावित  
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
heritage sites,jodhpur news,Development news,jodhpur development,
हेरिटेज पाथ पर यह काम हो जाए तो होगी शहर की सबसे आकर्षक सडक़

जोधपुर.

जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित हेरिटेज पथ के धरातल पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन वर्कऑर्डर के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में पथ बनना प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण में पथ के बीच में दो-तीन स्थानों पर फव्वारे व ब्लू सिटी थीम भी दी जानी है।
माणक चौक से लेकर किली खाना व घंटाघर गाच्छा बाजार से किला घाटी तक दो सडक़ों में स्वीकृत हेरिटेज पथ जिसका वर्क ऑर्डर जारी हुआ और विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक एक दिन पहले शिलान्यास किया गया। अब चुनाव के बाद भी धरातल पर नहीं आ पा रहा है। राजस्थान पत्रिका ने शहर के पर्यटन विकास को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जनमुहिम चलाई है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों का कहना हैं कि यदि इस प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू हो तो इसके बाद कई कार्य सरकारी स्तर पर दूसरे चरण व कई कार्य व्यापारी अपने स्तर पर भी करना चाहते हैं।

यह है प्रस्तावित
पार्षद लक्ष्मीदेवी कच्छावा ने बताया कि हेरिटेज पथ में पत्थर की सडक़ बनने के बाद दो से तीन स्थानों पर आकर्षक फव्वारा लगाना है। इसके अलावा पथ पर आने वाले मकानों व दुकानों को ब्लू सिटी थीम पर कलर करवाना है। यह दूसरा चरण तब भी प्लानिंग में आएगा, जब हेरिटेज पथ बनने का काम शुरू होगा।

Published on:
19 Jan 2019 08:03 pm