
जोधपुर . चुनावी नामांकन पत्र में हेराफेरी कर विधायक बनने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी व तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी एडीएम ब्रजमोहन बैरवा के खिलाफ राजनगर थाने में आईपीसी की धाराओं ४२०, ४६७, ४६८ व १२० बी के तहत दायर एफआईआर संख्या १७०/२०१७ सहित इसके बाद अनुसंधान के तौर पर की गई कार्रवाई को राजस्थान हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। जस्टिस संदीप मेहता ने यह निर्णय सोमवार को याचिकाकर्ता किरण माहेश्वरी की ओर से सीआरपीसी की धारा ४८२ के तहत दायर विविध अपराधिक याचिका को स्वीकार करते हुए दिए।
माहेश्वरी के खिलाफ गलत नामांकन के सहारे चुनाव लडऩे का आरोप
दरअसल शिकायतकर्ता जीतेन्द्र खटीक की ओर से माहेश्वरी व तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी एडीएम ब्रहमोहन बैरवा के खिलाफ सीजेएम राजसमंद कोर्ट में १५६ ३ के तहत इस्तगासा दायर करते परिवाद दायर कराया गया। परिवाद में माहेश्वरी की ओर से चुनाव में गलत नामांकन पेश करने व बाद में रिटर्निंग अधिकारी की ओर से माहेश्वरी के प्रभाव में आकर गलत नामांकन पत्र को ही सही मानते हुए चुनाव लडऩे के लिए योग्य बताने को अपराधिक कार्यवाही बताते हुए आपराधिक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में सीआरपीसी की धारा ४८२ के तहत दायर विविध अपराधिक याचिका की सुनवाई में याचिकाकर्ता माहेश्वरी की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य ने कहा कि शिकायतकर्ता को चुनावी याचिका दायर कर मुकदमा करना चाहित था,
किरण माहेश्वरी के खिलाफ दायर एफआईआर निरस्त
मामले पर सोमवार को निर्णय सुनाया गया।
जबकि वह याचिकाकर्ता से राजनीतिक प्रतिशोध लेने की नीयत के साथ आपराधिक मुकदमा दायर कराया गया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जस्टिस मेहता ने शीतकालीन अवकाश से पूर्व मामले की सनुवाई पूर्ण करते हुए निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। मामले पर सोमवार को निर्णय सुनाया गया।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जस्टिस मेहता ने शीतकालीन अवकाश से पूर्व मामले की सनुवाई पूर्ण करते हुए निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। मामले पर सोमवार को निर्णय सुनाया गया।