17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पांच वर्षीय चुनाव 28 मार्च को

प्रदेश भर में 50 हजार से अधिक मतदाता बीआर के 25 सदस्यों का चयन करेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 23 Jan 2018, 3:09 PM IST

Bar Council of Rajasthans five-year election on March 28

Rajasthan high court


जोधपुर . बार कौंसिल ऑफ राजस्थान बीसीआर के बहुप्रतीक्षित पांच वर्षीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा बार कौंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई द्वारा कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार 28 मार्च को प्रदेश भर में एक साथ सभी स्थानों पर मतदान होगा। इसकी बाद में नियमानुसार मतगणना की जाएगी। साथ ही बीसीआई ने चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि बीसीआर के मतदाताओं की संख्या 50 हजार से अधिक है जो कि कुल 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे।

बीसीआर के चुनाव लगभग सात वर्ष पूर्व हुए थे। पांच वर्ष तक कार्यकाल पूर्ण होने के बाद छह माह के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद पिछले दो वर्ष से तीन सदस्यीय विशेष समिति इसका संचालन कर रही है, जिसकी अध्यक्षता महाअधिवक्ता एनएम लो•ाा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई को 23 अगस्त 2017 को जारी आदेश में सभी राÓय बार कौंसिलों के चुनावी कार्यक्रम को तय करने के निर्देश दिए थे।

बीसीआई नई दिल्ली के सचिव श्रीमंतो सेन की ओर से बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सचिव के नाम 22 जनवरी 2018 को जारी पत्र में 21 जनवरी को हुई जनरल कौंसिल की बैठक में बीसीआर सहित देश की अन्य बार कौंसिल्स के लिए तय चुनावी कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर

25 जनवरी- चुनावी तिथि व कार्यक्रम का प्रकाशन (गजट व स्थानीय समाचार पत्रों में)

01 फरवरी- नामांकन प्रक्रिया शुरू


15 फरवरी- नामांकन की अंतिम तिथि

22 फरवरी- नाम वापस लेने की अंतिम तिथि


01 मार्च- अंतिम उम्मीदवार सूची का प्रकाशन

28 मार्च- मतदान

भंवरी देवी अपहरण एवं हत्या मामले में कड़ी सुरक्षा में पेश हुए आरोपी

जोधपुर. अनुसूचित जाति जनजाति के विशिष्ट न्यायालय के पीठासीन अधिकारी मधुसूदन शर्मा के समक्ष चल रहे बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण एवं हत्याकाण्ड मामले में अभियोजन के गवाह एटीएस इंस्पेक्टर मनीष शर्मा के नहीं आने से सप्ताह की पहली सुनवाई शुरू नहीं हो पाई। अब मंगलवार को इसी मामले की सुनवाई फिर से होगी। सोमवार को इस मामले में आरोपी इंद्रा विश्नोई सहित 1& अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा के साथ कोर्ट में पेश किया गया।