जोधपुर

जोधपुर हवाईअड्डे पर हिंदी कार्यशाला

Jodhpur Airport  
less than 1 minute read
जोधपुर हवाईअड्डे पर हिंदी कार्यशाला
जोधपुर हवाईअड्डे पर हिंदी कार्यशाला

जोधपुर. सिविल एन्क्लेव जोधपुर स्थित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सभाकक्ष में मंगलवार को अद्र्धदिवसीय हिन्दी कार्यशाला आयोजित की गई।
राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं प्रगामी प्रयोग के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता विमानपत्तन निदेशक जीके खरे ने की। बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता जय नारायण व्यास विश्वविद्यालयए जोधपुर में सांयकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो श्रवण कुमार मीना ने कार्यालयी भाषा में हिन्दी का प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया उन्होंने कार्यालयी कार्यों में शब्दों के महत्व पर प्रकाश डाला। मीना ने बताया कि किसी भी प्रकार के कार्यालयी कार्य में शब्द का संदर्भ ज्ञान प्रत्येक कार्मिक के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। वाक्य के संदर्भ में ठीक शब्द का प्रयोग कार्यालयी भाषा को सुगम एवं सरल बनाने में लाभदायी होता है। चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से ऐसे अनेक शब्दों के प्रयोग के बारे में बताया जो कार्यालयी कार्यों में प्रतिदिन उपयोग में लाए जाते हैं। अंत में राजभाषा पर्यवेक्षक रवि प्रकाश टाक ने आभार प्रकट किया।
कार्यशाला में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सिविल एन्क्लेव जोधपुर कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Published on:
09 Mar 2021 07:28 pm