जोधपुर

जापान में लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वन्दे मातरम् के नारे

बेलवा (जोधपुर). जापान में भारतीय लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाल कैंडल मार्च के साथ भारत माता व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
less than 1 minute read
Feb 18, 2019
Hindustan Zindabad in Japan
जापान में लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वन्दे मातरम् के नारे

बेलवा (जोधपुर). कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमले को लेकर देशभर में जबरदस्त गुस्सा नजर आ रहा है। रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। वहीं अब सात समंदर पार भी इस हमले की घोर निंदा के साथ सरकार से बदला लेने की मांग की जा रही है।

जापान में भारतीय लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाल कैंडल मार्च के साथ भारत माता व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। एक युवक ने जापान से जारी वीडियो के जरिये भारत सरकार से हमले का करारा जवाब देने की बात करने के साथ पाक को खुली लड़ाई की चेतावनी दे डाली।

दुबई में हॉर्स राइडिंग के क्षेत्र में नौकरी कर रहे दीपसिंह बेलवा ने बताया कि रविवार को जापान में प्रवासी भारतीयों ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को कायराना हरकत बताते देते हुए घोर निंदा की।

Published on:
18 Feb 2019 12:57 am