जोधपुर

उसे तो मारने में समय लगा था, लेकिन तुझे मारने में सिर्फ दो दिन लगेंगे, जानिए कॉल पर एेसा क्या कह गया हीरा जाट..

सरदारपुरा में मोबाइल व्यवसायी वासुदेव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बीस दिन बाद भी मुख्य आरोपियों के पकड़ में न आने से बदमाशों के हौसले बढ़े..
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2017, 5:30 PM IST
hira gives threat to businessman in jodhpur
hira gives threat to businessman in jodhpur

सरदारपुरा में मोबाइल व्यवसायी वासुदेव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बीस दिन बाद भी मुख्य आरोपियों के पकड़ में न आने से बदमाशों के हौसले बढ़े हुए हैं। फलस्वरूप वे रंगदारी वसूलने के लिए व्यापारियों को धमकी भरे कॉल करके दहशत फैला रहे हैं। एेसा ही एक कॉल भीतरी शहर में हाथीराम का ओडा के पास आभूषणों की दुकान पर बैठे ज्वैलर को आया। इंडोनेशियाई नम्बर से व्हॉट्सएेप कॉल के जरिए हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट नामक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर को दो दिन में पचास लाख रुपए ने देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इंडोनेशियाई नम्बर से व्हॉट्सएेप आया कॉल..

कुचामन की हवेली क्षेत्र निवासी मुकेश सोनी की हाथीराम का ओडा के पास रमेशचन्द्र प्रेमराज सोनी नामक ज्वैलरी शॉप है। वह शनिवार दोपहर दुकान पर बैठा था। तभी उसके मोबाइल में इंडोनेशियाई नम्बर से व्हॉट्सएेप कॉल आया। वो हरेन्द्र जाट बोल रहा है.. खुद को हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट बताने वाले उस व्यक्ति ने कहा, 'वो हरेन्द्र जाट बोल रहा है। मुझे पहचानते हो क्या। वासु को जानते थे क्या। मुझे पचास लाख रुपए चाहिए। नहीं देने का अंजाम देख चुके हो। दो दिन के अंदर तुम्हें नहीं मारा तो मेरा नाम हरेन्द्र जाट नहीं। उसे तो मारने में समय लगा था, लेकिन तुझे मारने में सिर्फ दो दिन लगेंगे।Ó

मुकेश सोनी ने जवाब में कहा

जवाब में मुकेश सोनी ने पचास लाख रुपए देने से इनकार कर दिया। तब फोन करने वाले ने दो दिन में रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह गाली-गलौच पर उतर आया। ज्वैलरी व्यवसायी ने भी उसे गालियां दी। तब उसने कहा कि वासु भी गालियां दे रहा था और तू भी एेसा ही कर रहा है। दो दिन में परिणाम देख लेना। फिर उसने फोन काट दिया और व्हॉट्सएेप पर धमकी भरे संदेश भेजने लग गया। सोनी तुरन्त मेड़ती गेट चौकी पहुंचा, जहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर वह सोजती गेट चौकी गया और सदर बाजार थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा को जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।थानाधिकारी डॉ गौतम ने बताया कि मुकेश सोनी की शिकायत पर अवैध वसूली के लिए जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही व्यवसायी को सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई गई है।

Published on: