जोधपुर

Holi Holiday: बल्ले-बल्ले! होली की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी, 4 मार्च को भी रहेगा अवकाश, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?

Holi Holiday Extended Order Issued: होली के मद्देनजर राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 4 मार्च को हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में अवकाश घोषित किया है। रजिस्ट्रार प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

2 min read
Feb 28, 2026
फोटो: पत्रिका

4 March Holiday Announce: होली के मौके पर राहत भरी खबर आई है। इस बार त्योहार के कारण लगातार कई दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। राज्य हाईकोर्ट प्रशासन के आदेशों के बाद अवकाश की अवधि बढ़ गई है, जिससे लोगों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का भरपूर समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Holiday: होली पर मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज, बैंक व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद?

आज से शुरू हुआ छुट्टियों का सिलसिला

अवकाश की शुरुआत आज यानी 28 फरवरी (शनिवार) से हो गई है। महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक, कई सरकारी कार्यालयों और अनेक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रही। पहले दिन से ही लोगों में त्योहार का उत्साह नजर आने लगा है।

रविवार को मिला लगातार दूसरा दिन

1 मार्च (रविवार) को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा। शनिवार की छुट्टी जुड़ने से लोगों को लगातार दूसरा दिन आराम का मौका मिलेगा। बाजारों में इस दौरान होली की खरीदारी को लेकर अच्छी खासी भीड़ रहने की संभावना है।

2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश

राज्य सरकार ने 2 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन के उपलक्ष्य में आधिकारिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। लोग परंपरा के अनुसार होलिका दहन की तैयारियों में जुटेंगे और शाम को पूजा-अर्चना करेंगे।

3 मार्च को धुलंडी पर सार्वजनिक छुट्टी

3 मार्च (मंगलवार) को धुलंडी यानी रंगों की होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान, बैंक और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। लोग रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाएंगे।

4 मार्च को अदालतों में भी रहेगा अवकाश

होली के मद्देनजर राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने 4 मार्च को हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में अवकाश घोषित किया है। रजिस्ट्रार प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे न्यायालयों में कामकाज इस दिन नहीं होगा।

28 फरवरी को कुछ बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और अदालतें बंद रहेंगी लेकिन 1 मार्च से 3 मार्च तक ये सब पूर्णतः बंद रहेंगे। जिसके बाद 4 मार्च को सिर्फ अदालतों में अवकाश रहेगा। फिलहाल कहीं और छुट्टी के आदेश जारी नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें

School Holiday Update: बच्चों की हो गई मौज! 10 साल बाद बदला नियम, जानें इस बार कितनी मिलेंगी गर्मियों की छुट्टियां

Updated on:
28 Feb 2026 07:55 am
Published on:
28 Feb 2026 07:54 am
Also Read
View All

अगली खबर