जोधपुर

होली की खुशियां मातम के माहौल में बदलींहोली के दिन तापड़ बिछी हुई थी

जोधपुर. होली का त्योहार सभी के लिए खुशियों और उमंगों की सौगात ले कर आया, लेकिन बिलाड़ा के कापरड़ा में हुए एक भीषण हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।    
less than 1 minute read
Mar 21, 2019
Holi's happiness was transformed into an atmosphere of weeds
Holi's happiness was transformed into an atmosphere of weeds

जोधपुर. होली का त्योहार सभी के लिए खुशियों और उमंगों की सौगात ले कर आया, लेकिन बिलाड़ा के कापरड़ा में हुए एक भीषण हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

तापड़ बिछी हुई थी

जोधपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर विष्णु की ढाणी कापरड़ा के नजदीक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में जिन 2 लोगों की मौत हुई, उनके घर मातम छा गया। लोग जब रामा श्यामा करने एक दूसरे के घर जा रहे थे, उस समय खांगटा गंाव और जोधपुर में मातम छाया हुआ था। इन घरों में होली के दिन तापड़ बिछी हुई थी। इस हादसे में एक अन्य घायल हो गया था।

घटनास्थल पर ही मृत्यु

दरअसल सुबह करीब 4 बजे विष्णु की ढाणी के पास कार ट्रक सडक़ हाउसे में 28 वर्षीय खांगटा निवासी विकास गोदारा और जोधपुर के 40 वर्षीय डॉ. गौरव भाकर जोधपुर की मौत हो गई। विकास की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि गौरव की जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। वही कृष्णानु पुत्र कैलाश बेनीवाल निवासी जोधपुर का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार बिलाड़ा से जोधपुर की तरफ आ रही थी और ट्रक जोधपुर से बिलाडा की तरफ आ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलो को अस्पताल पहुंचाया था।

Published on:
21 Mar 2019 01:53 pm