जोधपुर

दस हजार व मोबाइल चोरी का आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

- महात्मा गांधी अस्पताल के प्रतीक्षालय में चोरी का मामला
less than 1 minute read
HomeGuard arrested for ten thousand and mobile theft
दस हजार व मोबाइल चोरी का आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल के प्रतीक्षालय में सो रहे परिजन की जेब से दस हजार रुपए व मोबाइल चोरी के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सरदारपुरा थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार गत 15 अप्रेल की रात प्रतीक्षालय में सो रहे आइसीयू में भर्ती मरीज के परिजन की जेब से होमगार्ड गिरधारी पुत्र गणेशाराम मेघवाल (हरियाढाणा) ने 10 हजार 300 रुपए और मोबाइल चुरा लिए। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में वारदात कैद हो गई और होमगार्ड को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार कर ली। साथ ही उसकी निशानदेही से चोरी के 10300 रुपए व मोबाइल बरामद भी कर लिया गया। गडरा रोड (बाड़मेर) थानान्तर्गत तामलोड़ निवासी कानाराम मेघवाल की ओर से चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि गत 18अप्रेल को राजस्थान पत्रिका ने ‘सुरक्षाकर्मी साफ कर रहे अस्पताल में सो रहे परिजन की जेबें’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर वारदात उजागर की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी होमगार्ड को ढूंढ निकाला।

Published on:
21 Apr 2019 01:06 am