जोधपुर

हनी ट्रैप : व्यापारी से अवैध वसूली का एक और आरोपी गिरफ्तार

- हनी ट्रैप में फंसाकर २५ लाख रुपए मांगकर पांच लाख रुपए वसूलने का मामला
less than 1 minute read
Feb 08, 2020
हनी ट्रैप : व्यापारी से अवैध वसूली का एक और आरोपी गिरफ्तार
हनी ट्रैप : व्यापारी से अवैध वसूली का एक और आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
पशु आहार के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर पच्चीस लाख रुपए मांगने व फिर पांच लाख रुपए वसूलने के मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि युवती सहित चार जने अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।

थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार प्रकरण में देचू थानान्तर्गत गोदेलाई निवासी आदूराम उर्फ आदिल (29) पुत्र गोरधनराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। उसके डीपीएस सर्किल के पास होने की सूचना पर पुलिस ने तलाश कर पकड़ लिया। इस मामले में प्रेमराज उर्फ प्रेम खोत पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। जबकि केवलराम, रूपाराम, महेन्द्रसिंह व युवती अभी तक पकड़ में नहीं आ सके हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि दाधीच नगर निवासी व्यापारी रामनिवास माहेश्वरी को बातचीत करने के बहाने गत वर्ष १७ सितम्बर को चौहाबो में उद्यान अपार्टमेंट के एक फ्लैट में ले जाया गया था, जहां एक युवती के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर २५ लाख रुपए मांगे गए थे। उससे पांच लाख रुपए वसूल भी कर लिए गए थे।

Published on:
08 Feb 2020 01:08 am