
जोधपुर। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकाधिक कोविड वैक्सीनेशन करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ संवाद किया व प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की संख्या केवल आंकड़े नहीं है। यह लोगो के जीवन की रक्षा के लिए संजीवनी बूटी के समान है। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति व एक्शन प्लान के संबंध में सरपंचगणों को जानकारी दी। जिला कलक्टर ने यहां सरपंचाों की भूमिका पर व्याख्यान दिया और उन्हें आगे भी जागरूक होकर इसी प्रकार वैक्सीनेशन व जागरूकता में भागीदारी निभाने की अपील की।
ये सरपंच हुए सम्मानित
मोखेरी सरपंच सिकन्दर खान, सेतरावा के गोपाल सिंह, बारनाउ की गेरी देवी, बालरवा की अंजू परिहार, फिंच की ममता विश्नोई, दईकड़ा के हनुमानराम, भाकरी की जादव देवी, नांदिया जाजड़ा की ईमरती देवी, रायमलावास की बाबू देवी, नादसर की सरपंच रामभरोसी को सम्मानित किया गया। रोहिणी की सुमन, भावी के सूराराम, चुतरपुरा के किस्ताराम, उटाम्बर के दिपाराम, नौसर के खेतू देवी, रिया की सुशीला चौधरी को सम्मान दिया गया।