जोधपुर

भयावह कोरोना: 390 नए संक्रमित और 5 की मौत, जोधपुर में 15 हजार का आंकड़ा पार

    डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मौतें बताने पर लगा प्रतिबंध,जोधपुर में अब तक 15184 मरीज संक्रमित और 218 की मौत,अब तक 12046 मरीज डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Sep 09, 2020
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना विकराल रूप लिया हुआ है। शहर से गांव तक संक्रमित आ रहे हैं और मरीजों की मौत हो रही है। शहर में मंगलवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, एम्स, डीएमआरसी और अन्य लैबों की रिपोर्ट में कुल 390 नए संक्रमित मरीज सामने आए और 5 मरीजों की मौत हो गई। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों पर भी अब कोरोना मौतें बताने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि शहर में बढ़ रहे कोरोना से आमजन अनजान रहे।

नांदड़ी निवासी भैराराम ( 70), लायकान मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक (67), नागौरी गेट निवासी सलीम मोहम्मद (55 ), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी मुकुट लाल माथुर ( 76) और भदवासिया निवासी घनश्याम जाजू ( 60) की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 15 हजार 1 सौ 84 मरीज संक्रमित और 221 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं मंगलवार को 575 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। जोधपुर में 12046 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-2920

पॉजिटिव से नेगेटिव-12045

डिस्चार्ज-12046

कुल मौतें-218

Updated on:
09 Sept 2020 01:17 am
Published on:
09 Sept 2020 01:17 am