जोधपुर

भयावह कोरोना: 4 मौत और 105 नए मरीज

    1024 मरीज वर्तमान में ले रहे कोरोना का इलाज
2 min read
Jul 13, 2020
Feature image

जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3923 और 71 मौतें

शहर से देहात तक से मामले आ रहे सामने

आयुर्वेद के तीन डॉक्टर, हाईकोर्ट के 3 कर्मचारी, एम्स का नर्सिंग स्टाफ व सीएमएचओ में कार्यरत डेंटिस्ट आया संक्रमित

जोधपुर. प्रदेश में चल रही सियासी गर्माहट के बीच कोरोना की रफ्तार भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जोधपुर में सोमवार को कोरोना के 105 नए मामले सामने आए और 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें 3 मौत एमजीएच और 1 मौत एम्स में हुई हैं। जोधपुर में अब तक 3923 मरीज संक्रमित सामने आ चुके हैं और 71 जनों की मौत हो चुकी है।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, एम्स जोधपुर व डीएमआरसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 4452 सैंपल लिए गए, इनमें 2.35 फीसदी संक्रमित सामने आए। संक्रमितों में 32 महिलाएं और 73 पुरुष शामिल है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने 68, एम्स ने 17 और डीएमआरसी ने 20 संक्रमित बताए हैं। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 3 डॉक्टर, एम्स का नर्सिंगकर्मी, हाईकोर्ट के तीन कर्मचारी और सीएमएचओ में कार्यरत डेंटिस्ट संक्रमित आया है। वर्तमान में 1024 मरीज जोधपुर में कोरोना का इलाज ले रहे हैं।

इन 4 मरीजों की कोरोना से मौत


नाम - अस्पताल - उम्र - बीमारी - क्षेत्र का नाम

जयकिशन - एमजीएच -60 - हाईपरटेंशन, हार्ट - पावटा
जावेद अली- एमजीएच- 39 - अज्ञात जहर का सेवन - व्यापारियों का मोहल्ला

चंद्रा - एमजीएच -42 - निमोनिया, मोटापा - शिकारगढ़
कमला देवी-एम्स - 58 - निमोनिया, हाइपरटेंशन- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड

इन इलाकों से आए 105 मरीज संक्रमित

बावड़ी, बिलाड़ा ढाल रोड, बड़ली वाला बास, बोरूंदा, प्रतापनगर के विभिन्न क्षेत्र, सुखराम नगर सूरसागर, डालडा बिल्डिंग बोम्बे मोटर्स सूरसागर, पिचियाक कृषि भवन, वीपीओ- शेरगढ़, बावड़ी, व्यापारियों का मोहल्ला, कीर्ति नगर, गुरु राजाराम नगर भदवासिया, ओसियां, हरिओम नगर, नेहरू पार्क, बेबी पार्क के पीछे, कुमार की बगेची, सरदारपुरा, इंद्रा कॉलोनी महामंदिर, शांति नगर, दईकड़ा गांव, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, लख जी हत्था गली नंबर 1 रामबाग, पाŸवनाथ नगर परिहार नगर, पहाडिय़ा बेरा मगरा, नयापुरा, बनावत बेरा, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, शास्त्रीनगर मेडिकल कॉलेज, भैरूबाग महावीर कॉम्पलैक्स के पास, कुशाल नगर खेमे का कुआ, पंचवटी कॉलोनी रातानाडा, मिल्क मैन कॉलोनी रातानाडा, रतन नगर एम्स रोड, मधु हॉस्पिटल के पास, कमला नेहरू कॉलोनी, सम्राट नगर शिकारगढ़, करणी नगर, शास्त्रीनगर, जीनगर मोहल्ला वार्ड नंबर-4, पेमानियो की ढाणी, अरिहंत अदिता, घोड़ों का चौक, शंकर नगर पीपली चौराहा, राजलक्ष्मी बासनी, चार दुकान बासनी जोधपुर रेलवे, पीपाड़ सिटी, सुभाष घाट, हड्डी मील महावीर कॉलोनी सहित क्षेत्रों से है।

46 मरीज डिस्चार्ज
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से 5, एम्स से 17 और होम आइसोलेशन से 24 डिस्चार्ज हुए हैं। जोधपुर में अब तक 2828 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

---------

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1024
पॉजिटिव से नेगेटिव-2829

डिस्चार्ज-2828
कुल मौतें-71

(3 और मौतें भी हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अधिकृत

Updated on:
13 Jul 2020 11:19 pm
Published on:
13 Jul 2020 11:19 pm