जोधपुर

hotel tourism—होटल-पर्यटन सहित प्रमुख उद्योगों को मिलेगी संजीवनी

- होटल व्यवसायियों में दौड़ी खुशी की लहर - सरकार ने प्रदेश के उद्योग जगत को संबल देने लिए गठित की टास्क फ ोर्स - फ ोर्स ने अंतरिम रिपोर्ट पेश उद्योगों को विभिन्न योजनाओं में 700 करोड़ रुपए देने की अनुशंसा की
less than 1 minute read
Jun 13, 2020
hotel
hotel

जोधपुर।

कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में लंबे समय तक बंद रहने से संकट में आए उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राज्य सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स की अंतरिम रिपोर्ट में प्रदेश के उद्योगों को विभिन्न योजनाओं में 700 करोड़ रुपए देने की अनुशंसाएं की गई है। इससे जोधपुर के होटल-पर्यटन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम सहित विभिन्न उद्योगों को संजीवनी मिलेगी। सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में 2 जून को टास्क फ ोर्स का गठन किया था।टास्क फोर्स ने टेक्सटाइल उद्योग को प्रोत्साहन, पर्यटक इकाइयों के कर्मियों, गाइड़ों व महावतों को तीन माह का निर्वाह भत्ता, सिंगल विण्डो सिस्टम को प्रभावी बनाने के प्रस्ताव दिए है। विद्युत विभाग द्वारा बिजली के स्थाई शुल्क 3 माह 30 जून तक के लिए पूर्ण माफ करने की भी अनुशंषा की।

--

सरकार की ओर से पर्यटन व होटल इंडस्ट्री को राहत दी गई है। जो स्वागतयोग्य कदम है। होटल-पर्यटन इंडस्ट्री की काफी समय से लंबित मांगों को मान लिए जाने से इन उद्योगों को आक्सीजन मिलेगी।

पवन मेहता, पैटर्न

जोधपुर होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

----------------

होटल इंडस्ट्री को राहत देने के लिए सरकार से मांग की थी। सरकार ने काफी मांगे मान होटल इंडस्ट्री को राहत दी है। इससे इस उद्योग को वापस खड़े होने में मदद मिलेगी।

जेएम बूब, अध्यक्ष

जोधाणा होटल एण्ड रेस्टोरेंट सोसायटी

Published on:
13 Jun 2020 06:10 pm