जोधपुर

देखिये रक्षा बंधन पर सेंट्रल जेल में कैसा होता है माहौल

केन्द्रीय कारागृह में बहनों ने कैदी भाइयों को बांधी राखी
less than 1 minute read
Aug 26, 2018
Raksha Bandhan,Welcome To Central Jail,jodhpur news,
केन्द्रीय कारागृह में बहनों ने कैदी भाइयों को बांधी राखी


जोधपुर. केंद्रीयी कारागार में रविवार को रक्षाबंधन की चहल-पहल रही। बंदी कई दिनों बाद बहनों और परिजन से मिले तो भावुक हो गए। कोई अपने बच्चे को गले लगाकर रोया तो किसी के बहन को देख कर आंसू निकल आए।

जेल परिसर में एक हॉल में सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में राखी बांधने का कार्यक्रम रखा गया। भाइयों से मिलने को बेताब बहनें सुबह जल्दी ही जेल पहुंच गई। शाम तक सैकड़ों बहनो ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। जेल परिसर में कुछ मुस्लिम बहनें भी अपने भाई को राखी बांधने के लिए पहुंची।

Published on:
26 Aug 2018 08:19 pm