
जोधपुर. पति से मित्रता की वजह से घर में आने-जाने के दौरान एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार करने के बाद डरा-धमकाकर कई साल तक यौन शोषण किया। आरोपी की हरकतों से परेशान महिला स्वयंसेवी संगठन की मदद से रविवार को थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार व ब्लैकमेलिंग कर यौन शोषण और एससी एसटी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि पति से मित्रता की वजह से दस साल से आरोपी का उसके घर आना-जाना है। कुछ वर्ष पहले पति की गैर मौजूदगी में महिला से बलात्कार किया। फिर वह डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला का यौन शोषण शुरू कर दिया। अब दोनों पुत्रियों के बड़ी होने पर महिला ने उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौका पाकर घर में घुसकर बलात्कार करता रहा। महिला ने स्वयं सेवी संगठन की मदद ली और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।