जोधपुर

भोपालगढ़ की भगवती ने भोपाल में जीता गोल्ड मेडल

क्षेत्र भर में खुशी की लहर
2 min read
Jan 29, 2021
भोपालगढ़ की भगवती ने भोपाल में जीता गोल्ड मेडल
भोपालगढ़ की भगवती ने भोपाल में जीता गोल्ड मेडल

भोपालगढ़. उपखण्ड क्षेत्र के ओस्तरां गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हुकमाराम भादू की होनहार बेटी भगवती चौधरी ने 25 से 27 जनवरी तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तांत्या टोपे स्टेडियम में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय फैडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गल्र्स हैमर थ्रो इंवेट में 52.33 मीटर हैमर फेंककर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही प्रतियोगिता का गोल्ड मैडल जीतकर भोपालगढ़ क्षेत्र सहित राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर क्षेत्र भर के जनप्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
राउमावि ओस्तरां के व्याख्याता बद्रीराम नारधनिया ने बताया कि हाल ही में 25 से 27 जनवरी तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तांत्या टोपे स्टेडियम में 18वीं राष्ट्रीय फैडरेशन कप जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान की टीम की ओर से क्षेत्र के पीपाड़ रोड निवासी एवं स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हुकमाराम भादू की पुत्री भागवती चौधरी ने भी हैमर थ्रो इंवेट में भाग लिया था। जिसके तहत भागवती ने 52.33 मीटर हैमर थ्रो फेंकते हुए देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। हालांकि इस दौरान भगवती महज एक सेन्टीमीटर पीछे रह गई और वह नेशनल फाउंडेशन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा जाखड़ के 52.34 मीटर हैमर थ्रो फेंकने के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई। इस बीच अब भागवती असम के गुवाहाटी में आगामी 6 से 10 फरवरी तक होने वाली 36वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लेने जाएगी। दूसरी ओर नेशनल गोल्ड मैडल जीतने पर भगवती चौधरी को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़, सरपंच जानकीदेवी धेडू, समाजसेवी अर्जुनराम धेडू, सीबीईओ मनोहरलाल मीणा, अलपुराम टाक, प्रधानाचार्य मेघाराम देवासी, किसनाराम सारण, पुखराज सोऊ, बद्रीराम नारधनिया, नाथूराम सारण, महिपाल कासवा, रामनिवास सारण, किशोर जाखड़ व शिंबुभाई प्रजापत सहित कई ग्रामीणों ने भी बधाई दी है।

Published on:
29 Jan 2021 09:12 pm