जोधपुर

आइबी अधिकारी बता शिक्षिका से की शादी की, संबंध बनाकर गायब हुआ

- प्रशिक्षण व गोपनीय ड्यूटी पर होने का बताकर महिला को साथ नहीं ले गया
less than 1 minute read
Aug 03, 2021
आइबी अधिकारी बता शिक्षिका से की शादी की, संबंध बनाकर गायब हुआ
आइबी अधिकारी बता शिक्षिका से की शादी की, संबंध बनाकर गायब हुआ

जोधपुर.
जयपुर के एक युवक ने खुद को आइबी अधिकारी बताकर जोधपुर जिले की एक शिक्षिका से आर्य समाज में शादी की और फिर होटलों में संबंध बनाने के बाद गायब हो गया। दो-तीन महीने से गायब होने पर पीडि़ता ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी व बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर जयपुर के एक युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। आरोप है कि पति के निधन के बाद पीडि़ता की बतौर शिक्षिका नौकरी लगी थी। मैट्रिमोनियल विज्ञापन से उसके लिए वर ढूंढा। जयपुर के युवक ने खुद को आइबी अधिकारी बताया तो परिजन ने बात आगे बढ़ाई। उसे जोधपुर बुलाया और मार्च में आर्य समाज में पीडि़ता की उससे शादी करवा दी। प्रशिक्षण व गोपनीय ड्यूटी में होने का बताकर वह उसे साथ नहीं ले गया। वह दो-तीन बार जोधपुर आया और पीडि़ता के साथ होटल में रूका व संबंध में भी बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला से कुछ रुपए भी ऐंठ लिए। अब पिछले दो-तीन महीने से उसने मिलना तक बंद कर दिया। तब महिला को संदेह हुआ और उसने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Updated on:
03 Aug 2021 12:39 am
Published on:
03 Aug 2021 12:39 am