जोधपुर

पत्रिका महामारी से महामुकाबला- कोरोना संक्रमण पीडि़तों के लिए आईसीयू एंबुलेंस लागत मूल्य पर उपलब्ध

नि:शुल्क मोक्ष वाहन की रहेगीव्यवस्था
less than 1 minute read
Apr 28, 2021
Feature image


जोधपुर. सुदर्शन सेवा संस्थान जोधपुर कोरोना संक्रमण पीडि़तों व उनके परिजनों की सेवा में जुटा है। संस्थान की ओर से दस आईसीयू मेडिकल एंबुलेंस के अलावा मोक्ष वाहन की सेवाएं दी जा रही है। महामंत्री कमलेश गहलोत ने बताया कि सुदर्शन सेवा संस्थान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों से निरंतर समाज के सभी वर्गों के साथ सहयोग में जुटा है। सेवा के लिए 9672524365,9587724365 इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आईसीयू एंबुलेंस लागत मूल्य पर व मोक्ष वाहन नि:शुल्क उपलब्ध हो सकेगा।

समाजजन अपने स्तर पर स्वास्थ्य और राशन से लेकर वर्तमान में सबसे बड़ी जरुरत बनी ऑक्सीजन के लिए पहल कर अपनों को मदद पहुंचा रहे है। इसके लिए व्हाट्सअप गुप बनाए गए है। जागरुकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग खूब हो रहा है। सुदर्शन सेवा संस्थान जोधपुर कोरोना संक्रमण पीडि़तों व उनके परिजनों की सेवा में जुटा है। संस्थान की ओर से दस आईसीयू मेडिकल एंबुलेंस के अलावा मोक्ष वाहन की सेवाएं दी जा रही है।

Published on:
28 Apr 2021 01:29 pm