जोधपुर

कहीं लोग नहीं आए तो कहीं बीएलओ नहीं मिले

- मतदाता सूची में आपत्ति व दावों के लिए दो दिवसीय शिविर
1 minute read
Sep 22, 2019
कहीं लोग नहीं आए तो कहीं बीएलओ नहीं मिले
कहीं लोग नहीं आए तो कहीं बीएलओ नहीं मिले

जोधपुर.

नगर निगम चुनाव ( nagar nigam election ) के लिए मतदाता सूची ( voter list ) में आपत्ति व दावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को करीब 649 केंद्रों पर शिविर आयोजित किए गए। शिविर के पहले दिन अधिकतर जगहों पर लोग नजर नहीं आए। कई जगहों पर बीएलओ भी अनुपस्थित रहे। जबकि नगर निगम के वार्डों के पुनर्गठन के बाद मतदाताओं के वार्ड व मतदान केंद्रों में बड़ा फेरबदल हुआ है। इसके बावजूद लोगों में मतदाता सूची (voter list news ) देखने के लिए रूझान नहीं दिखा।

बीएलओ के पास मतदाता सूची नहीं

प्रतापनगर के चीरघर के पास स्थित मुस्लिम स्कूल में वार्ड संख्या 10 पर बीएलओ दूसरे वार्ड की मतदाता सूची लेकर आ गए। ऐसे में मतदाता सूची में अपना नाम देखने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बीएलओ के पास वार्ड 10 की जगह वार्ड 15 की मतदाता सूची थी।

चार बीएलओ अनुपस्थित

बलदेव नगर के वार्ड 36 के भाग संख्या 2,3,4,6 में बीएलओ अनुपस्थित थे। यहां मतदाता सूची देखने आए लोगों ने काफी समय तक बीएलओ का इंतजार किया। इसके बाद भी बीएलओ के नहीं आने पर उन्होंने एसडीएम को फोन किया लेकिन एसडीएम के फोन नहीं उठाने पर लोग वापस लौट गए।

बूथ पर मिला ताला

प्रजापति समाज के लंगा भवन में बीएलओ के पास भवन की चाबी ही नहीं थी। इस पर बीएलओ सामने स्थित बूथ पर बैठ गए। वहीं लोगों बूथ पर ताला देखकर लोग भी वापस लौट गए।

यहां बीएलओ सुस्ताते रहे लेकिन लोग नहीं पहुंचे

मंडोर पंचायत समिति, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडोर न.1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलबाग, मंडोर पब्लिक स्कूल, प्रतापनगर में कोर्णाक स्कूल, कमला नेहरू नगर में मरूधर अंधविद्यालय नेत्रहीन विकास संस्थान, मसूरिया स्थित रोटरी स्कूल में दोपहर तक महज दो से तीन लोग पहुंचे। यहां दिनभर बीएलओ लोगों के इंतजार में बैठे रहे।

Published on:
22 Sept 2019 02:03 am