जोधपुर

सात कर्टन अवैध देशी शराब बरामद

नाकाबंदी के दौरान जप्त की शराब
less than 1 minute read
Jan 22, 2021
सात कर्टन अवैध देशी शराब बरामद
सात कर्टन अवैध देशी शराब बरामद

लोहावट. लोहावट द्वारा थाना क्षेत्र में लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई व गश्त के दौरान भाखरी गांव में की गई नाकाबंदी के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने भेड़ गांव में नलकूप पर फसल के पास धोरे से सात कॉर्टन अवैध देशी शराब के बरामद किए। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे में भाग गया।
लोहावट थानाधिकारी इमरान खान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक शैतानाराम पंवार, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल गणपतराम, चन्दनाराम के द्वारा थाना क्षेत्र में लोकल एवं स्पेशल एक्ट कार्रवाई में गश्त की जा रही तथा भाखरी गांव में नाकाबंदी प्रारम्भ की गई। नाकाबंदी के दौरान सूचना मिली कि नरपतसिंह पुत्र इन्द्रसिंह निवासी भेड़ के नलकूप पर फसल के पास में धोरे पर भारी मात्रा में देशी शराब उतरवाई गई है। इस पर पुलिस टीम भेड़ गांव पहुंचने पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर अंधेरे में भाग गया। उसकी पुलिस द्वारा पहचान नरपतसिंह के रुप में की गई। वहां पर 7 कॉर्टन अवैध देशी शराब के पाएं गए। इस पर पुलिस ने देशी शराब के कॉर्टन को बरामद कर नरपतसिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। (निसं)

Published on:
22 Jan 2021 08:42 pm