
अवैध बजरी पकड़ी, 6.45 लाख पेनल्टी वसूली
- जस्पार मिनरल से भरा ट्रेलर भी जब्त
जोधपुर।
भू विज्ञान एवं खनन विभाग की ओर से शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध बजरी व जस्पार मिनरल जब्त कर 6.45 लाख पेनल्टी वसूली गई। खनि अभियंता श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे सालोड़ी गांव में कार्यवाही कर अवैध बजरी से भरे हुए 4 ट्रेक्टर जब्त किए, जिनसे मौके पर ही 5 लाख 05 हजार पेनल्टी वसूली गई।
जस्पार मिनरल से भरा ट्रेलर भी पकड़ा
विभाग की ओर से ही एक अन्य कार्यवाही में जस्पार मिनरल से भरा ट्रेलर जब्त किया गया। शर्मा के नेतृत्व में ही विभागीय टीम ने भवाद फांटा से डांगियावास रोड पर कांटों के पीछे छुपाकर रखे गए ट्रेलर को जब्त किया गया। जिसमें जस्पार मिनरल भरा हुआ था। विभाग की ओर से 1.40 लाख रुपए पेनल्टी वसूली गई। कार्यवाही में शर्मा के अलावा प्रेमप्रकाश व बॉर्डर होमगाड्र्स शामिल थे। कार्यवाही में तिंवरी पुलिस की मदद ली गई।