जोधपुर

टैंकरों से चोरी के पेट्रोल की घर से अवैध बिक्री

- 42 लीटर पेट्रोल जब्त, युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Feb 13, 2021
टैंकरों से चोरी के पेट्रोल की घर से अवैध बिक्री
टैंकरों से चोरी के पेट्रोल की घर से अवैध बिक्री

टैंकरों से चोरी के पेट्रोल की घर से अवैध बिक्री
- 42 लीटर पेट्रोल जब्त, युवक गिरफ्तार
जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने राजीव नगर सेक्टर ए स्थित मकान में दबिश देकर 42 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी टैंकरों से चोरी का पेट्रोल घर से बेच रहा था।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि राजीव नगर सेक्टर ए निवासी सुरेश बिश्नोई के मकान से पेट्रोल की अवैध बिक्री होने की सूचना मिली तो थानाधिकारी लेखराज सिहाग व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी गई। घर की तलाशी लेने पर मकान से 42 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त किया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर राजीव नगर सेक्टर ए निवासी सुरेश (22) पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेश सालावास स्थित ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल चुराकर लाता था और घर से सस्ते दामों पर बेचता था।

Published on:
13 Feb 2021 11:12 pm