जोधपुर

Weapons : संदिग्ध जीप में मिले अवैध हथियार व कारतूस का जखीरा

- पिस्तौल, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार जब्त, तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
Dec 05, 2022
Weapons : संदिग्ध जीप में मिले अवैध हथियार व कारतूस का जखीरा
Weapons : संदिग्ध जीप में मिले अवैध हथियार व कारतूस का जखीरा

जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस (Police station Banar) ने गश्त के दौरान बनाड़ तिराहे पर संदिग्ध हालात में घूम रही जीप (Suspicious jeep) में सवार युवकों की तलाशी ली तो पिस्तौल व जिंदा कारतूस और अन्य हथियार (Weapons and cartridges siezed from suspicious jeep) मिले। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जीप जब्त की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) ने बताया कि बनाड़ तिराहे पर संदिग्ध हालात में काली जीप के घूमने की सूचना मिली। जिसमें सवार युवकों के पास हथियार होने का अंदेशा था। थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जसाराम, मदनलाल, महिपाल, कांस्टेबल राजेन्द्र व शक्तिसिंह मौके पर पहुंचे और तलाश के बाद जीप पकड़ ली। उसमें सवार जयराम से एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस, बृजमोहन से दो जिंदा कारतूस और सुरेश जाट से धारदार धारिया व जीप जब्त की गई। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अजमेर में मदनगंज थानान्तर्गत नया गांव निवासी जयराम (28) पुत्र मंगलाराम गुर्जर व बृजमोहन उर्फ किशन अवतार (22) पुत्र मेकराज गुर्जर और अजमेर में अराई थानान्तर्गत कटसुरा निवासी सुरेश (30) पुत्र गणेश जाट को गिरफ्तार किया। जीप भी जब्त की गई है। अवैध पिस्तौल व कारतूस के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
05 Dec 2022 01:57 am